Rcm Customer Care Numbers

RCM NEW CUSTOMERS CARE NUMBERS
RCM New Customers Care Numbers Are :- 01482-242801,2,3,4,5 For Distributors, 01482-243801,2,3,4,5 For Rcm Bazar's, Shopping Point's & PUC.  किसी भी जानकारी के लिए इन्ही नंबर पर कॉल करे |

RCM Movement 21st Day: FDSA ने दिया समर्थन - The Bhaskar News.

जयपुर. दुनियां के विकसित देशों की भांति प्रत्यक्ष विक्रय प्रणाली पर आधारित व्यवसाय को उद्योग  का  दर्जा दिलाने हेतु गत् 8 वर्ष से जोरदार संघर्ष कर रहें फेडरेशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (एफ.डी.एस.ए) ने आरसीएम को शीघ्र चालू करने हेतु मुख्यमंत्री श्री गहलौत से अपील की है । फेडरशेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ए.पी. रेड्डी एवं महासचिव किशोर वर्मा ने जयपुर में चल रहे आरसीएम उपभोक्ताओं के सत्याग्रह (धरना ) स्थल पर आकर अपना हरसंभव समर्थन देने की घोषणा की ।


स्टेचू सर्किल स्थित उद्योग मैदान में आरसीएम उपभोक्ताओं का भीषण गर्मी में चल रहे ऐतिहासिक सत्याग्रह (धरना ) का आज 21वां दिन था । उक्त जानकारी आरसीएम उपभोक्ता एवं वितरक कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी राम शंकर सिंह एवं अवधेश सिंह ने दी । देश भर के 1 करोड़ 31 लाख लोगों के रोजी-रोटी हेतु सत्य की लड़ाई लड़ रहे आरसीएम उपभोक्ताओं का हौसला दिन प्रतिदिन और मजबूत होता जा रहा है । मुख्यमंत्री के अमानवीय तथा निस्ठुर रवैये से पूरे देश के करोड़ो आरसीएम प्रेमी भंयकर आक्रोशित होते जा रहे हैं । सत्याग्रह स्थल पर गहलौत के खिलाफ हजारों आरसीएम प्रेमी प्रतिदिन अपने हक एवं हकूक हेतु जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं । यह आवाज़ उनके गुप्तचरों के माध्यम से उन तक अवश्य पहॅुच रही होगी ।


 आरसीएम को चालू करने में वे जितना बिलंब करेंगे, वे उतना ही कांग्रेस को राजस्थान एवं पूरे देश में रसातल मे पहुॅचाने का श्रेय प्राप्त करेंगे । पूरे देश में लगभग 10 करोड़ लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से आरसीएम से जुड़े हुये हैं । एफ.डी.एस.ए के पदाधिकारियों ने आज उद्योग मैंदान मे ंआंदोलनरत आरसीएम प्रेमियों को संबोधित करते हुये कहा कि एक गॉधी के सात्याग्रह ने देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाकर हमें राजनीतिक आजादी दिलायी थी । हमने गांधी को तो नहीं देखा, परन्तु यहां पर देश को आर्थिक आजादी दिलाने हेतु संघर्ष कर रहे हजारोंे गॉधी के रहनुमों को देख रहा हॅॅू । आरसीएम की लड़ाई सत्य की लड़ाई हे ।


 भारत की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष विक्रय प्रणाली पर आधारित कंपनी फैशन सूटिंग प्रा.लि.ब्रॉण्ड आरसीएम बिजनेस की गत् 11 वर्षाें की कार्य प्रणाली बेहतरीन एवं विकासोन्मुख रही है । जिसकी आनलाईन बिलिंग  एवं पेमेण्ड सिस्टम मे ंएक पेसे का भी भ्रष्टाचार तथा काले धन की कोई गुंजाईश नहीं थी । सरकार को भ्रष्टाचार एवं काले धन को रोकने हेतु जहां आरसीएम को पुरस्कृ त करना चाहिए था वहीं उल्टे वह इसे ध्वस्त करके क्या साबित करना चाह रही है ? आरसीएम पर हमला करके क्या गहलौत जी कांग्रेस को भ्रष्टाचार एवं काले धन की पोषक पार्टी का ठप्पा मजबूत नहीं कर रहे हें ? इसका जवाब उन्हें कांग्रेस हाईकमान एवं जनता को देना पड़ेगा । आज भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ष्ठ की राष्ट्रीय सचिव रेशमा हुसैन ने सत्याग्रह स्थल पर आकर आरसीएम आंदोलन को भरपूर समर्थन देने का ऐलान किया.